रियल न्यूज इंडिया टुडे

मुंबई। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता ने आज मुंबई स्थित राजभवन (लोक भवन) में महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री जिष्णु देव वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती बिंदु गुप्ता और परिवार के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे।

भेंट के दौरान दोनों राज्यपालों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और आपसी हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा की। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं विकासात्मक विरासत पर भी विचार साझा किए।

इस अवसर पर दोनों राज्यों के बीच सौहार्दपूर्ण संस्थागत संबंधों और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *