एचआईवी जागरूकता के लिए शिमला में दौड़े 80 युवा
रेड रन मैराथन में 40 लड़कों और 40 लड़कियों ने लिया हिस्सा
रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जिला शिमला की ओर से युवा उत्सव गतिविधियों के तहत रविवार को जिला स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे चौड़ा मैदान से शुरू हुई मैराथन में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के 80 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 40 लड़के और 40 लड़कियां शामिल रहीं।
मैराथन का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने किया। प्रतिभागियों ने चौड़ा मैदान से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल तक दौड़ लगाई और वापस चौड़ा मैदान पहुंचे। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके बचाव और रोकथाम को लेकर सही जानकारी का प्रसार करना रहा।
लड़कों की श्रेणी में राजीव गांधी राजकीय डिग्री कॉलेज कोटशेरा के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। जतिन ने प्रथम, देव ने द्वितीय और राम कृष्ण ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों की श्रेणी में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की अनामिका प्रथम, बिपाशा द्वितीय और कुसुम तृतीय रहीं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज में एचआईवी से बचाव और रोकथाम को लेकर सही जानकारी का प्रसार जरूरी है।
इस अवसर पर जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तहसीन भी उपस्थित रहे। मैराथन में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों की भागीदारी ने जागरूकता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


I’ve tried a few platforms lately, but idgrenbet is definitely the most stable. The payout process is super quick and the interface is very intuitive. Highly recommended for anyone looking for a smooth experience. idgrenbet
As someone who prefers using crypto, this site is a breath of fresh air. Transactions are instant and the privacy is great. kryptocasinokr is perfect for crypto users.