रोहड़ू में होगा साक्षात्कार, स्नातक युवाओं के लिए डेवलपमेंट मैनेजर बनने का मौका

रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।


कंपनी में डेवलपमेंट मैनेजर के दो नियमित पद तथा लाइफ मित्र (फाइनेंशियल एडवाइजर) के 22 पार्ट टाइम पद भरे जाएंगे। डेवलपमेंट मैनेजर के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 22 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव मिलेगा। वहीं, लाइफ मित्र पद के लिए 10वीं, 12वीं अथवा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। इस पद पर मानदेय कमीशन एवं लक्ष्य आधारित होगा।


इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।


अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के दौरान अपना रिज्यूम और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए 8580560705, 9318013313 और 9418604804 नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

2 Responses

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *