महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के पदों पर होगी भर्ती, मैट्रिक पास युवाओं को मौका
रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला
जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), मॉल रोड शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय एवं रोजगार विनिमय, यूएस क्लब शिमला में होगा।
इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से महिला करियर एजेंट और ग्रामीण करियर एजेंट के कुल 100 अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों के पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होना आवश्यक है तथा आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
महिला करियर एजेंट को 7,000 रुपये प्रतिमाह प्लस कमीशन एवं अन्य लाभ, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट को 5,000 रुपये प्लस कमीशन एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे। महिला करियर एजेंट के पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जबकि ग्रामीण करियर एजेंट के पद के लिए पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन युवाओं का अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवारों को 17 सितंबर को निर्धारित समय पर अपने रिज्यूम और आवश्यक दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर पहुंचना होगा।
उम्मीदवारों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, दसवीं की मार्कशीट या प्रमाणपत्र, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता का प्रमाणपत्र और एक पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 9857628053 पर संपर्क कर सकते हैं।
No fuss, no drama, just straight to the fun. The registration was a breeze and I started winning immediately. Try brpkk44 now.
Just downloaded the app and it is working perfectly on my Android. No lag and very easy to navigate. Highly recommend winplusappapk for anyone who prefers mobile gaming.
One of the best online casino experiences I have had recently. The graphics are crisp and the gameplay is very fair. 1cassinoonline