7.36 करोड़ के विकास कार्यों के उद्घाटन व शिलान्यास
रियल न्यूज इंडिया टुडे
शिमला। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटगेहर में 7.36 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास किए। उन्होंने 1.14 करोड़ रुपये से निर्मित नवनिर्मित पंचायत घर का शुभारंभ किया।
मंत्री ने कहा कि पंचायत भवन में आधुनिक सुविधाओं के साथ लाइब्रेरी का भी प्रावधान किया गया है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कसुम्पटी की 32 पंचायतों में नए पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं अथवा पुराने भवनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
उन्होंने लम्बा जुब्बड़-करयाली सड़क के लिए 1.50 करोड़, पेहला नंबर नाला-गवाही सड़क के लिए 1.43 करोड़ तथा गजेन-भराड़ी नाला वाया लधोडा संपर्क सड़क के लिए 3.29 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 14.58 करोड़ रुपये के सड़क और भवन निर्माण कार्य जारी हैं।
मंत्री ने पटगेहर-जगरोटी सड़क को सुराला सड़क से जोड़ने के प्रयास तथा पंचायत क्षेत्र में पेयजल समस्या के समाधान के लिए चरानिया खड्ड से उठाऊ पेयजल योजना को प्राथमिकता देने की बात कही। प्राथमिक पाठशाला के नए भवन के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश भी दिए। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों और महिला मंडलों को ऐच्छिक निधि से पांच-पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।


Total game changer! The variety of games here is insane and the graphics are stunning. I spend way too much time on iny1games these days but it is totally worth it.