सेंट थॉमस स्कूल में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग रजिस्ट्रेशन और नशा मुक्त युवा अभियान
रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला

सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में माई भारत (MY Bharat) और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को MY Bharat पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2027 के लिए पंजीकरण कराने, VBYLD क्विज में भाग लेने और नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या शेरॉन नंदा ने की। मेरा युवा भारत, शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार संसाधन व्यक्ति के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने नशे से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय भी बताए।
युवा पर्यटन क्लब के समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और सकारात्मक सोच के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी जागरूक होकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सरगम, नितिका और चाहत वर्मा ने अपने विचार साझा करते हुए सहपाठियों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और ई-कचरे के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को संवादात्मक और प्रभावी बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे की लत के खतरों, इसके दुष्प्रभावों और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से स्वस्थ, जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के साथ-साथ स्वच्छ एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश देते हुए हुआ।

2 Responses

  1. I love how this platform makes every user feel like a valued guest from day one. The VIP program is straightforward and the perks stack up quickly with regular play. Game variety is excellent and I have noticed how much they care about responsible gaming. It is refreshing to play somewhere that balances excitement with a genuinely safe environment. 2222betvip

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *