रियल न्यूज इंडिया टुडे,
नादौन। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना समझौते को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के हितों की लड़ाई कांग्रेस सरकार ने मजबूती से लड़ी है, इसलिए इस समझौते का श्रेय भी प्रदेश की जनता और कांग्रेस सरकार को जाता है। हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र के रैल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं अनुराग सिंह ठाकुर और जयराम ठाकुर को उत्तराखंड से पूछना चाहिए कि उनकी पीड़ा क्या है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किशाऊ परियोजना के तहत हिमाचल को बिना अतिरिक्त निवेश के करीब 1,500 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा, जबकि उत्तराखंड को समान आय अर्जित करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले परियोजना की लागत करीब 800 करोड़ रुपये आंकी गई थी, जो अब बढ़कर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद परियोजना को लेकर तीन महत्वपूर्ण बैठकें हुईं और हिमाचल के हित सुरक्षित करने के प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के अधिकारों से जुड़े मामलों में अदालतों में भी मजबूती से पैरवी की है। वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में सुप्रीम कोर्ट में जीत से प्रदेश के खजाने में 401 करोड़ रुपये आए हैं और करीब दो करोड़ रुपये प्रतिमाह अतिरिक्त आय हो रही है। जेएसडब्ल्यू कंपनी से छह प्रतिशत अतिरिक्त रॉयल्टी के मामले में भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश को करीब 150 करोड़ रुपये सालाना अतिरिक्त आय हो रही है।
सुक्खू ने कहा कि शराब ठेकों की नीलामी से राजस्व करीब 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 450 करोड़ रुपये हुआ है। स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, तकनीकी और पैरामेडिकल स्टाफ के पद भरे गए हैं तथा स्टाफ उपलब्धता करीब 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल की स्थिति वर्ष 2021 के 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचने का भी उन्होंने दावा किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य वर्ष 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान केंद्र से घोषित 1,500 करोड़ रुपये की सहायता अभी तक प्रदेश को नहीं मिली है। आरडीजी के तहत मिलने वाली सहायता बंद होने का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन योजना पर कायम रहेगी।
मुख्यमंत्री ने नादौन के करनडोला में इसी वर्ष देश का पहला एलाइड हेल्थकेयर कॉलेज शुरू करने की घोषणा की। हमीरपुर में एम्स स्तर का आयुर्वेदिक संस्थान स्थापित करने के प्रयासों की जानकारी देते हुए उन्होंने पॉलिटेक्निक और आईटीआई में न्यू एज कोर्स शुरू करने की बात भी कही।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने रैल में दो करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने 2.10 करोड़ रुपये के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैल भवन और 9.43 करोड़ रुपये के आईटीआई नादौन के अतिरिक्त भवन खंड का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने जन स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ और पौधरोपण किया।

Really impressed with the variety of betting options. There is something for everyone here. I am sticking with 87a777bet