पिंकू राम से पूछताछ के बाद खंगाली गई बैकवर्ड लिंक, बीटू राम के बाद बहादुर सिंह तक पहुंची पुलिस

रियल न्यूज इंडिया टुडे

शिमला। नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने 5.5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त (पॉपी स्ट्रॉ) की खेप के मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। कुमारसैन थाना में दर्ज अभियोग संख्या 57/2026 में पुलिस ने बैकवर्ड लिंक के आधार पर कार्रवाई करते हुए बहादुर सिंह उर्फ रिंकू (36) निवासी आनी, जिला कुल्लू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 13 सितंबर को कुल्लू से गिरफ्तार करने के बाद एसीजेएम रामपुर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया है।
मामला 30 जुलाई 2026 का है। डिटेक्शन टीम सब-डिविजन रामपुर ने सैंज-लूहरी मार्ग पर एक वाहन की तलाशी के दौरान करीब 5.5 किलोग्राम अफीम डोडा/पोस्त बरामद किया था। वाहन चालक पिंकू राम (41), निवासी कुमारसैन को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 व 29 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने पिंकू राम से पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड लिंक खंगाली। जांच में सामने आया कि पिंकू राम ने यह खेप आनी में बहादुर सिंह उर्फ रिंकू से प्राप्त की थी। मामले में बीटू राम (31), निवासी आनी की भूमिका भी सामने आई। पुलिस के अनुसार, बीटू राम ने नशीले पदार्थ की खरीद के एवज में बहादुर सिंह उर्फ रिंकू को धनराशि भेजी थी। बीटू राम को 4 अगस्त को गिरफ्तार किया जा चुका है।
आगे की जांच में पुलिस को बहादुर सिंह उर्फ रिंकू की भूमिका मुख्य सप्लायर के तौर पर सामने आई। पुलिस के अनुसार, उसने पिंकू राम को अफीम डोडा/पोस्त की उक्त खेप उपलब्ध करवाई थी और बीटू राम के माध्यम से भी नशीले पदार्थ की खरीद के संबंध में धनराशि प्राप्त की थी। इसके आधार पर पुलिस ने 13 सितंबर को उसे कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब रिमांड के दौरान नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य पहलुओं और नेटवर्क की जांच कर रही है।

One Response

  1. I stumbled upon this spot while looking for a reliable place with quick transactions and I am so glad I stayed. The game selection covers both classic favorites and new releases perfectly. Deposits go through instantly and I never had a single issue with verification. Really professional operation. aemoto88

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *