रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला द्वारा आज दिनांक 14 सितंबर, 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, Boileauganj, शिमला में हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाने तथा भाषाई दक्षता को प्रोत्साहित करना था।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए “हिंदी दिवस का महत्व” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा हिंदी भाषा के महत्व एवं उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री उमेश वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के लिए एक जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें हिंदी दिवस के महत्व, बाल अधिकार, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, निःशुल्क कानूनी सहायता तथा कानूनी सहायता हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री उमेश वर्मा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व के साथ-साथ उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क कानूनी सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया गया।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *