स्वास्थ्य विभाग ने चलाया टीकाकरण अभियान, सीएमओ ने पात्र किशोरियों और अभिभावकों से आगे आने की अपील की

रियल न्यूज इंडिया टुडे शिमला।

किशोरियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार, शिमला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण सत्र आयोजित किया। शहरी शिमला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 16 किशोरियों को HPV का टीका लगाया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी शिमला डॉ. यशपाल रांटा ने पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों से HPV टीकाकरण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से भी स्वास्थ्य विभाग के साथ सक्रिय सहयोग करने और पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की जानकारी पहुंचाने का आग्रह किया।

डॉ. रांटा ने कहा कि HPV टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण निवारक उपाय है। उन्होंने स्कूलों, शिक्षकों और विद्यार्थियों से टीके को लेकर सही जानकारी साझा करने तथा पात्र किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि जिले में HPV टीकाकरण का दायरा बढ़ाने के लिए स्कूल आधारित टीकाकरण सत्रों के साथ-साथ आउटरीच कार्यक्रम भी लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक पहुंच बनाकर टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना है।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *