रियल न्यूज इंडिया टुडे, शिमला
प्रगतिनगर। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (ABVGIET), प्रगतिनगर में एनएसएस इकाई की ओर से विद्यार्थियों को ‘माय भारत’ पोर्टल से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण, विभिन्न क्विज और युवा गतिविधियों में भागीदारी की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) Quiz में भी भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के संसाधन व्यक्ति माय भारत, शिमला के उप निदेशक विपिन कुमार ने विद्यार्थियों को पोर्टल पर पंजीकरण करने और उपलब्ध विभिन्न अवसरों का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।
यूथ वॉलंटियर, जुब्बल अंजली ने नशा मुक्त भारत विषय पर जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया और प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का समन्वय एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी निखिल राठौर ने किया। उन्होंने कहा कि ‘माय भारत’ पोर्टल युवाओं को सामाजिक गतिविधियों, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसर उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
संस्थान के निदेशक-सह-प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश ठाकुर ने कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


The promotions here are actually worth it. I managed to win a decent amount thanks to the welcome bonus. Big thanks to br7788bet9.
Really sleek design and very user friendly. I can access my account in seconds without any hassle. phplusloginapp is simply the best.
Really impressed with the security and the ease of depositing funds. It feels safe and professional which is all I care about. Check out cpc88login for a secure bet.
I used to hesitate about trying online casinos until I discovered this gem. The free play options let me test the games without any pressure which I truly value. Once I felt confident the real money section flowed just as smoothly. Start your journey at juegoscasinoonlinegratis