पालमपुर। चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय (सीएसके एचपीकेवी), पालमपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। बीवीएससी एंड एएच, बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर और बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी) में प्रवेश CUET/NEET के आधार पर होगा, जबकि अन्य बीएससी पाठ्यक्रम मेरिट के आधार पर संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में एमएससी, एमवीएससी और विभिन्न विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों के लिए भी आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और पात्रता व अन्य दिशा-निर्देशों के लिए वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *