शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 9 से 11 अगस्त तक जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भोलार, टिक्कर, कवाल्टा, झालटा और धानसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन, भूमि पूजन और निरीक्षण करेंगे। वे नव-निर्मित जिम, पुल और संपर्क मार्गों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे तथा निर्माणाधीन पीएचसी भवन का निरीक्षण भी करेंगे। दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री जनसभाओं में भाग लेने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के साथ धानसर में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल होंगे।