शिमला। हिमाचल प्रदेश के परिमंडल कार्यालय और अधीनस्थ सभी प्रवर अधीक्षक, अधीक्षक डाकघरों के मंडलीय कार्यालयों में डाक अदालत 21 अगस्त को दोपहर 11:00 लगेगी। इस दिन अदालत जनता की डाक संबंधी शिकायतें सुनेगी। कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल, सहायक निदेशक ने कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत हो तो उसे सहायक पोस्टमास्टर जनरल (जन शिकायत) कार्यालय चीफ पोस्टमास्टर जनरल हिमाचल प्रदेश सर्किल शिमला-171009 को अथवा संबंधित क्षेत्र के प्रवर अधीक्षक, अधीक्षक डाकघर को 18 अगस्त 2026 तक भेजना होगा।